पाक पीएम के लिए कैसे कहें अतिथि देवो भव:?

बैंगलोर। आज राजस्थान समेत पूरे देश में पाक पीएम राजा परवेज अशरफ की अजमेर यात्रा का घोर विरोध हो रहा है। पाक पीएम राजा परवेज अशरफ आज ख्वाजा साहब की दरगाह पर जियारत करने पहुंचे। गरीव नवाज की चौखट पर कोई भी कभी भी जा सकता है लेकिन पाकिस्तान के पीएम का जाना इस बार लोगों को अखर रहा है। अखरना लाजिमी भी है क्योंकि जिस वतन से ताल्लुक प्रधानमंत्री राजा परवेज रखते हैं उसी वतन के कुछ नापाक लोगों ने हमारे देश के बच्चे का सिर कलम किया है।

एक मां की गोद सूनी की है, एक बच्चे को यतीम किया और एक सुहागन से सिंदूर लगाने का हक छीना है। आज पूरा देश राजा परवेज के खिलाफ है लेकिन क्यों आज देश का आलाकमान चुप है, उल्टा वो उनकी खातिरदारी में लगा है।

भारत अतिथि को भगवान मानता है इसलिए अतिथि के सौ खून माफ होते हैं लेकिन क्या आज देश का अतिथि पूजा के लायक है, सम्मान के लायक हैं? राज परवेश को खुद क्या यहां आना चाहिए था? क्या वो खुद भारत के किसी भी व्यक्ति को सम्मान दे पाते अगर भारत की ओर से उनके किसी सिपाही का सिर काटा जाता?

आखिर क्यों आज देश के राजनैतिक पुरोधा उस व्यक्ति को सम्मान दे रहे हैं जिन्होंने पाक की नापाक हरकत को सही ठहराया था। और तो और भारत जवाब मांगने के बजाय राज परवेश की तिमारदारी में लगा हुआ है। देश का विदेश मंत्रालय आज राजा परवेश के साथ खाना खा रहा है, आखिर इस मेहमान नवाजी के क्या मायने निकाले जायें।

सरकार भी जानती है कि इससे पहले जरदारी और हिना रब्बानी की अजमेर यात्रा पर कभी भी भारतीयों ने कोई सवाल खड़े नहीं किये हैं। अगर आज वो गुस्सा रहे हैं तो इसके पीछे एक बड़ा कारण है। पाकिस्तान ने भारत के बच्चे का सिर कलम किया है और वो घाव अभी भी ताजा है।

क्या देश के पुरोधागणों के दिमाग में उस मां का ख्याल नहीं आया जिसके मुंह से राजा परवेश के उग्र साथियों ने निवाला छीन लिया है। आज शहीद हेमराज की मां,पत्नी और बच्चे के ऊपर क्या बीत रही होगी इस बारे में क्या हमारी सरकार एक दम से भूल गयी है आखिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को इतनी तव्जजों क्यों दी जा रही हैं और उनका सम्मान क्यों हो रहा है? आखिर क्या आज का अतिथि वाकई में देव है?

मालूम हो कि पाकिस्तान सेना ने पिछले महीने एलओसी पर घुसने की कोशिश की थी जिसका विरोध सरहद पर बैठे हमारे सिपाहियों ने किया था जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी और हमारे दो सिपाहियों की नृशंस हत्या भी कर दी जिसमें वो शहीद हेमराज की सिर काटकर ले गये। भारत की ओर से जब सिर मांगने की बात हुई तो पाकिस्तान ने सिर वापस देने से इंकार कर दिया। इसलिए आज पाकिस्तान प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की भारत यात्रा का विरोध हो रहा है।

यह हमारा सवाल आप सभी से है कृपा करके जवाब जरूर दीजिये?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+