यूपी: सेना भर्ती के दौरान जमकर लाठीजार्च, 14 जख्मी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को सेना की भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा कर पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया। घटना में कई अभ्यर्थी घायल हो गए। फिरोजाबाद शहर स्थित दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती शुरू हुई थी। भर्ती में अनुमान से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से अव्यवस्था हो गई। जब पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस से भिड़ गए और बाद में पथराव किया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें 14 अभ्यर्थी घायल हो गए। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हालात फिलहाल सामान्य हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के दाऊदयाल स्टेडियम प्रांगण में सेना की भर्ती के लिए युवक पहुंचने शुरू हुए। कुछ ही देर में वहां 8 हजार के करीब युवा पहुंच गए।
भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान एक सिपाही नाक में चोट लगने के कारण घायल हुआ। तीन बार बेरीकेडिंग टूट गई। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पूर्व बेरोजगारी भत्ते आबंटन के दौरान सूबे की राजधानी लखनऊ में जमकर भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप लगा था जिसमे दर्जनों लोंग बुरी तरह जख्मी हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications