पंचायत ने लगाई छात्रा से बदसलूकी की कीमत 200 रुपये

जब इसकी शिकायत पंचायत से की गई तो पंचायत ने बड़ा ही अजीबों गरीब फैसला सुनाते हुए दबंग अशोक के खिलाफ केवल 200 रुपए का जुर्माना लगाया और उसे पीड़ित लड़की को सौंपने का आदेश दिया। पंचायत के फैसले का विरोध करते हुए स्कूल के तकरीबन 100 से अधिक छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया है। जब इस बात की सूचना संबंधित अधिकारियों को मिली तो उन्होंने पंचायत के इस फैसले का विरोध करते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़ित लड़की ने भी पंचायत के फैसले का विरोध किया है।
उसने जुर्माने की रकम लेने से इंकार कि दिया है। इस मामले की खबर जब पलामू के एसपरी को लगी तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए दबंग के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दे दिए है। वही जब पंचायत के इस फैसले के बारे में मुखिया से पूछा गया तो उन्होंने अपनी बात पर लीपा-पोती करते हुए कहा कि मामले को दोनों परिवारों की सहमति से सुलझा लिया गया है। फिलहाल पुलिस दबंग अशोक प्रजापति की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications