पाक पीएम के विरोध में अजमेर शरीफ के दीवान

इसके बाद भी अगर वो भारत दौरे पर आते है तो उनके विरोध स्वरूप पाक पीएम के दौर के दौरान दरगाह में कोई धर्मगुरु मौजूद नहीं होगा। अजमेर शरीफ दरगाह दीवान जैनुल ओबेदीन ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की वजह से भारत के लोगों में खासी नाराजगी है। ऐसे में किसी भी धर्मस्थल में पाक पीएम की मौजूदगी धर्मगुरुओं को मंजूर नहीं है। अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ये तो ये तक कह डाला की पाक पीएम का भारत आना देश के शहीदों का अपमान होगा।
दरअसल तय कार्यक्रम के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ अपने पूरे परिवार के साथ 9 मार्च को जयपुर पहुंचने वाले हैं। यहां के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट से वे सीधे होटल जाएंगे और यहीं से वो अजमेर शरीफ दरगाह में चाहर चढ़ाने के लिए राना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications