सीओ हत्‍याकांड: राजा भैया ने खुद की सीबीआई जांच की मांग

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में के प्रतापगढ़ में कुंडा क्षेत्र में सीओ हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने खुद मामले की जांच सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि वो परिवार की मांग का समर्थन करते हैं और खुद चाहते हैं कि हाई लेवल जांच हो, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

अन्‍य ताज़ा अपडेट यह है कि कुंडा क्षेत्र में सीओ के तौर पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक हत्याकांड में घटना के दिन उन्हें मौके पर अकेले छोड़कर भागने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अरुण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुंडा कोतवाली के प्रभारी सर्वेश मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह और सीओ के गनर इमरान को निलंबित कर दिया गया है।

इस बात की जांच की जा रही है कि ये पुलिसकर्मी किन परिस्थितियों में अपने अधिकारी को मौके पर अकेला छोड़कर भागे। इससे पहले, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने हक को अकेला छोड़कर भागने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था, कि हमले के वक्त भागने वाले पुलिसकर्मी या तो कायर थे या हत्या की साजिश में शामिल थे। ऐसे पुलिसकर्मियों को नौकरी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि वलीपुर गांव में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में गांव के प्रधान नन्हें और उनके भाई राकेश की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हुए हंगामे को नियंत्रित करने के लिए सीओ जिला उल हक कोतवाली प्रभारी सर्वेश मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह और अपने गनर इमरान के साथ मौके पर गए थे। लेकिन आरोप है कि ये लोग उन्हें अकेला छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने सीओ की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+