यूपी: कैबिनेट मंत्री राजा भैया पर हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। एक बार फिर से कुंडा के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विवादों में हैं। उनके ऊपर प्रतापगढ़ जिले के डिप्टी एसपी जियाउल हक की हत्या का आरोप लगा है जिसके तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके करीबी गुड्डू सिंह और राजीव सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

मालूम हो कि डिप्टी एसपी जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने पुलिस में राजा भैया और उनके करीबियों कुंडा पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, शमित सिंह, हरिओम श्रीवास्तव और गुड्डू सिंहके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। उसने राजा भैया पर इपने पति की हत्या क साजिश का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की है।

यही नहीं इसी घटना के कारण अखिलेश सरकार ने प्रतापगढ़ के एसपी अनिल कुमार राय को पद से भी हटा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद का हो सकता है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी , जांच चल रही है।

मालूम हो कि बीते शनिवार को जिले के हथिगवां क्षेत्र के बलीपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जिससे वहां के लोग बुरी तरह से गुस्सा गये और गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में डीएसपी की मौत हो गई और आठ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

खैर मामला तो संगीन हो गया है लेकिन इस बीच सीएम अखिलेश यादव ने डीएसपी के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है और अधिकारियों से जांच की रिपोर्ट मांगी है।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि राजा भैया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि राजा भैया के खिलाफ 45 आपराधिक मुकदमे लंबित हैं उनके ऊपर हत्या, अपहरण, मारपीट जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है। हालांकि कई मामलों में वो बरी हो गये हैं लेकिन अभी भी कई मामलों में फैसला नहीं आया है।

कुंडा रियासत के भदरी घराने से आने वाले राजा भैया जेल में रहकर सजा भी काट चुके हैं। 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से कुंडा की राजनीति में कदम रखने वाले राजा भैया को उनकी सीट पर अभी तक कोई हरा नहीं सका है। लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले रघुराज प्रताप सिंह ने पहली बार कुंडा सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव जीता था। उनकी जीत का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+