हमें दीमक कहने वाले मोदी सांप-बिच्छू हैं: कांग्रेस
कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने भाजपा को मुस्लिमों की गुनाहगार और उनकी हत्या करवाने वाली पार्टी और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को सांप बिच्छू करार दिया। अय्यर ने कहा कि जो हिंदू-मुसलमानों को बांटे वो पार्टी और नेता एकता का राग कैसे अलाप सकते हैं? वो बिल्कुल राष्ट्रवादी नेता नहीं हैं। तो वहीं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि मोदी के अंदर अहंकार आ गया है, उनके सारे बयान झूठ के पुंलिेदे हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा कि मोदी दोहरे व्यक्तित्व के मालिक है। अगर वाकई में उन्हें महामिहम प्रणब दा पर इतनी मोहब्बत आ ही थी तो उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन क्यों नहीं किया? उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार क्यों ले आये?
कुछ दिन पहले भी मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी नेताओं को जानवर बताते हुए कहा था कि बीजेपी नेता संसद में आकर जानवरों की तरह व्यवहार करते हैं।
मालूम हो कि राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को दीमक करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दीमक की तरह फैल गई है। भारतीय जनता पार्टी को इस दीमक को खत्म करने में कड़ी मशक्कत करनी होंगी। इसे नष्ट करने के लिये एक ही दवा है और वो है भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना। कांग्रेसे ने अपने भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से देश की जनता का खून चूस लिया है जिसे दूर करना बहुत जरूरी है।













Click it and Unblock the Notifications