यूपी के लैपटॉप के 'ऑपरेटिंग सिस्टम' होंगे मुलायम सिंह!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को दिये जाने वाले लैपटॉप का 'ऑपरेटिंग सिस्टम' मुलायम सिंह यादव होंगे। अरे आप सोच रहे होंगे ओएस तो विंडोज, एक्सपी आदि के होते हैं, ये मुलायम कौन सा ओएस है। अरररे घबराइये नहीं आपका लैपटॉप सारे काम वैसे ही करेगा, जैसे अन्य करते हैं, बस फर्क यह है कि इस पर स्क्रीन सेवर के रूप में आपको मुलायम की तस्वीर मिलेगी।
जी हां यूपी में 11 मार्च को लैपटॉप वितरण का काम शुरू होने जा रहा है। लैपटॉप तैयार हो चुके हैं और इनकी खासियत यह है कि लैपटॉप की स्क्रीन और बैग पर मुलायम की तस्वीर होगी। असल में सपा ने अपनी पार्टी की ब्रांडिंग इन्हीं लैपटॉप के माध्यम से करने जा रही है। इसके लिये यह जरूरी है। यह ब्रांडिंग यूपी में आगे भी सत्ता में आने के लिये नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव 2014 के लिये होगी।
11 मार्च को औपचारिक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टैपटाप वितरण करेंगे। लेकिन वितरण से पहले उठे इस विवाद ने सियासी पारे को गर्म कर दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा है कि लैपटाप के वितरण को लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन लैपटाप की स्क्रीन और बैग पर मुलायम को जगह क्यों दी गई है? मुख्यमंत्री के चित्र की बात तो समझ में आती है लेकिन मुलायम चित्र दिया जाना गलत है। असल में कांग्रेस यह समझ गई है कि यह सारा खेल लोकसभा चुनाव के लिये है।
सूबे की प्रमुख विपक्षी दल बसपा ने भी नाराजगी जताई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह न तो सरकार में शामिल हैं और न ही उन्हें सरकार में कोई संवैधानिक पद दिया गया है। फिर उनकी तस्वीर क्यों दिखाई जा रही है? यह सरसर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकारी धन का उपयोग निजी फायदे के लिये कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications