पड़ोसी बांग्‍लादेश में चल रहा खूनखराबा, 52 मरे

ढाका। पड़ोसी देश के हालात इस समय बेहद नाजुक हैं। यहां पर रह-रह कर हिंसा भड़क रही है। गुरुवार को जगह-जगह हिंसक झड़पों के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद फिर से खूनखराबा हुआ। अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हिंसा 1971 के स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान धार्मिक युद्ध छेड़ने वाले मौलानाओं को सजा सुनाये जाने के बाद से भड़की है।

गुरुवार को कोर्ट ने धर्मगुरु व जमात के उपाध्‍यक्ष देलवार होसैन सय्यदी को हत्‍या एवं धार्मिक युद्ध छेड़ने की सजा सुनाई। यह सजा 1971 के एक मामले में सुनायी गई। इस संबंध में पहला फैसला 21 जनवरी को आया था। जमात नेता पर आरोप हैं कि उन्‍होंने 1971 में पाकिस्‍तान का सपोर्ट किया और युद्ध छेड़ा इसमें 3 से 5 लाख तक लोगों के मारे गये। कई लोगों का मानना है कि उसमें 30 लाख लोग मारे गये थे।

Fresh clashes erupted on Friday in Bangladesh

यही कारण है कि जैसे ही होसैन को सजा सुनायी गई, वैसे ही ढाका समेत लगभग सभी शहरों में दंगे भड़क उठे। लोगों ने सरकारी संपत्तियों को जमकर नुकसान पहुंचाया। आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव में अब तक 52 लोगों की जानें जा चुकी हैं। पुलिस ने ढाका समेत कई शहरों में सेना बुला ली है। सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और कई जगह देखते ही गोली मार देने के आदेश दे दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+