ये कैसी नसबंदी, 89 महिलाएं हुई गर्भवती

भोपाल। जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर भारत सरकार कितनी गंभीर है। इसका अंदाजा हम इस घटना से लगा सकते हैं। घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की है। जहां पर बीते तीन वर्षो से परिवार नियोजन का साधन अपनाने वाली 89 महिलाएं फिर गर्भवती हो गई है। हालांकि इनमें से 71 महिलाओं को सरकार ने नसबंदी ऑपरेशन के असफल होने पर अनुदान भी दिया।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुनील जायसवाल द्वारा गुरुवार को पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नरसिंहपुर जिले में वर्ष 2010 से 2012 के मध्य तीन वर्ष में 28 हजार 452 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया। इनमें से 89 महिलाएं इसके बाद भी गर्भवती हो गई।

सरकार ने प्रति महिला को 30 हजार रुपये के मान से अनुदान दिया है। वहीं बाकी को अनुदान देने की प्रक्रिया अभी जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+