आम बजट 2013 आज, चिदंबरम पर निगाहें

नई दिल्ली। आज देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम दिन के 12 बजे देश का आम बजट पेश करेंगे। बढ़ती मंहगाई के कारण वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सामने एक बढ़िया बजट पेश करने की बड़ी चुनौती है। वैसे चिंदबरम की ओर से इशारा किया गया है कि इस बार के बजट में खर्चे पर भारी कटौती हो सकती है।

लेकिन फिर भी उनके लिए आज की राह आसान नहीं है क्योंकि यह यूपीए 2 का आखिरी बजट है। जिसका सीधा असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। लेकिन फिर भी आसार ऐसे दिख रहे हैं कि चीजें सस्ती नहीं बल्कि महंगी ही होने वाली हैं।

टीवी चैनलों की माने तो सरकार इस बार अपने बजट में एक्साइज डयूटी बढ़ा सकती है जो कि रोजमर्रा की चीजों पर लागू होंगी जिसमें मोबाइल फोन, किताबें, कॉफी, होटल, रेस्टोंरेंट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मोबाइल, सोने और चांदी के सिक्कों पर एक्साइज में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी संभव है। अगर ऐसा होता है तो सरकार को 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।

तो वहीं आम आदमी जो कि महंगाई की मार से त्राही-त्राही कर रहा है, उसकी मंशा सिर्फ इतनी ही है कि इस बार के बजट में चीजें और महंगी ना हों क्योंकि अब अति हो चुकी है। सबका यही कहना है कि चीजें सस्ती होंगी इस बारे में हमने सोचना छोड़ दिया है अब तो केवल यही उम्मीदें कर रहे हैं कि चीजें महंगी ना हो।

खैर देखते है कि चिदंबरम के पिटारे से आज देश की जनता के लिए क्या निकलता है जिसको सुनने के बाद देश की जनता खुश होती है या फिर नाराज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+