रेल बजट से तेल निकालने में रेल मंत्री, बढ़ सकता है किराया
नई दिल्ली। आज संसद में रेल बजट पेश होने जा रहा है। इसलिए हर राज्य की निगाहें इस ओर लगी हुई हैं। लेकिन लगता है कि यूपीए सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट भी मन के मुताबिक नहीं होगा क्योंकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से रेल का किराया बढ़ सकता है।
हालांकि कहा जा रहा था कि आगामी चुनाव के मद्देनजर रेल का किराया नहीं बढ़ेगा लेकिन टीवी चैनलों पर चल रही खबरों के मुताबिक रेल मंत्री पवन बंसल रेल किराये बढ़ाने की फिराक में हैं। इसके पीछे एक बार फिर से उनका पुराना रोना बढ़ता घाटा और महंगा डीजल ही कारण होगा।
पिछले साल भी इसी कारण के मद्देनजर साल 2012 में तत्कालीन रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने रेल किराया बढ़ाया था। जिसके कारण उनकी कुर्सी भी चली गयी थी। उनके हटते ही बढ़े रेल किराये को वापस ले लिया गया था। लेकिन ना तो अब सरकार में ममता बैनर्जी हैं और ना ही सरकार को किसी का डर है।













Click it and Unblock the Notifications