भड़काऊ भाषण देने वाले ओवैसी अस्पताल में भर्ती

भड़ाकाऊ भाषण देने के आरोप में यहां से 200 किलोमीटर दूर निजामाबाद की अदालत में मंगलवार सुबह पेश होने के बाद लौटते समय रास्ते में वह बीमार हो गए। ओवैसी के साथ चल रहे चिकित्सक ने बताया कि विधायक ने पेटदर्द की शिकायत की और उन्हें उल्टी आई। इसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।
आदिलाबाद जेल में 40 दिन बंद रहने के बाद आदिलाबाद और निजामाबाद की अदालतों ने ओवैसी को भड़काऊ भाषण देने के दो अलग-अलग मामलों में 14 फरवरी को जमानत दी थी और 15 फरवरी को वह रिहा कर दिए गए। हैदराबाद के चंद्रयान गुट्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओवैसी 2011 में हुए कातिलाना हमले में बच गए थे। गोली और चाकुओं के घाव के कारण उन्हें अब भी परेशानी होती रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications