जेटली मामले में पप्पू नहीं पप्पू के पापा को पकड़ो: अमर सिंह
नई दिल्ली। भले ही सपा के पूर्व नेता अमर सिंह बीमारी से जूझ रहे हों लेकिन उनकी जबान ने रूकना नही सीखा है।अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले नेता अमर सिंह ने एक बार फिर से बेबाक बयान दिया है।
अमर सिंह ने कहा कि फालतू लोग अरुण जेटली कॉल डीटेल मामले में पप्पू को खोजने में लगे हैं। जरूरत तो पप्पू के पापा को खोजने की है जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। छोटे-मोटे पप्पूओं को खोजने से कुछ नहीं होने वाला है।
रविवार को दुबई से भारत वापसी पर अमर सिंह ने कहा कि पुलिस अनुऱाग सिंह, जो कि कॉल डिटेल्स के मामले में पकड़ा गया है, को पप्पू बताया और चुटकी लेते हुए बोला कि अरे पप्पू कांट डांस साला.. जरूरत तो पप्पू के कोरियोग्राफर को खोजने की है।

वो तो हर उसी आदमी के लिए काम करता है जो कि उसे मुंहमांगी कीमत देता है। पकड़ना है तो उस आदमी को पकड़ो जिसने अनुराग सिंह को इस काम करने के लिेए पैसे दिये थे।












Click it and Unblock the Notifications