अजीम प्रेमजी करेंगे 12,300 करोड़ रूपये का दान
बैंगलोर। विप्रो कंपनी के मालिक अजीम प्रेमजी ने 12,300 करोड़ रूपये का दान करने की घोषणा की है। वह विप्रो के 29.55 करोड़ इक्विटी शेयर एक ट्रस्ट को दान देंगे। कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस धन का प्रयोग समाज सेवा के लिये किया जाएगा।
इसके पहले भी उन्होने 2010 में 8.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी परोपकारी कार्यों के लिए दान की थी। इस धन का प्रयोग प्राथमिक शिक्षा के सुधार के लिए किया गया था। प्रेमजी ने भी घोषणा की थी कि वह प्राथमिक शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को सुधारने के लिए और काम करना चाहते हैं और अब वह इसी काम में और तेजी लाना चाहते हैं।
अजीम प्रेमजी भारत के एक सफल उद्योगपति तो हैं ही साथ ही वह समाजिक क्षेत्रों में काम करने के लिए भी जाने जाते हैं। विप्रो के इस इक्विटी शेयर के दान के बाद ट्रस्ट की विप्रो में शेयरधारिता लगभग 19.93 फीसदी की हो जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications