हैदराबाद धमाका बुजदिली का सबूत: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। एक बार फिर से आतंकी साये ने भारत को हिलाकर रख दिया है। गुरूवार शाम सात बजे हुए बम धमाके ने एक बार फिर से दहशतगर्तों की हिम्मत दिखा दी है लेकिन देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस घटना को बेहद निंदनीय करार देते हुए कहा है कि 'हैदराबाद धमाका बुजदिली का सबूत' है। पीएमओ ऑफिस की ओर से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बिल्कुल बक्शा नहीं जायेगा।
मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि गम की इस मुश्किल घड़ी में धैर्य और शांति बनाये रखे। प्रधानमंत्री ने सभी केंद्रीय एजेंसियों को राहत कार्यो में आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सभी संभव सहायता मुहैया कराने को कहा है। पीएमओ ऑफिस की ओर से इस धमाके में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा देने का ऐलान भी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 22 लोगों के मरने की खबर है और करीब 50 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।सुरक्षा के मद्दे नजर पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह एक आतंकी घटना है इस बात की पुष्टि गृहमंत्रालय की ओर से कर दी गयी है। बम धमाके टिफिन बम थे इसलिए शक की सुई इंडियन मुजाहिदीन पर जाती है।













Click it and Unblock the Notifications