ना हिंदू बुरा और ना मुसलमान, बुरा है कांग्रेस का ईमान: राजनाथ

Rajnath Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी आज दिल्‍ली में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ मोर्चा निकाल रही है। इस मोर्चा के दौरान भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने जंतर-मंतर पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शिंदे को तबतक माफ नहीं करेगी जबतक वो अपना बयान वापस नहीं लेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा संसद में भी यह मुद्दा उठाएगी और सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शन तबतक जारी रखेगी जबतक शिंदे को गृह मंत्री के पद से हटाया नहीं जाता।

मालूम हो कि दिल्‍ली में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ भाजपा के तमाम नेता जंतर-मंतर पर एकत्र हैं। यहां मौजूद सभी नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भगवा आतंकवाद को लेकर शिंदे के बयान को वापस लेने को कहें। उन्‍होंने कहा कि ना हिंदू बुरा और ना मुसलमान, बुरा है कांग्रेस का ईमान। वहीं सर्वदलीय बैठक के बाद सुषमा स्वराज ने भी कहा कि पहले शिंदे माफी मांगे फिर संसद में सहयोग किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में गृहमंत्री ने आरएसएस और बीजेपी के कैंप में आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाने की बात कही थी। जिसके बाद बीजेपी ने शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मंगलवार को रविशंकर प्रसाद ने भी कहा था, 'शिंदेजी लोकसभा में पक्ष के नेता है। उन्होंने आरोप लगाए हैं। उन्हें माफी मांगनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+