खुद के घर में बेटा ही चाहते हैं भारतीय डॉक्टर: रिपोर्ट

अमेरिका के एक जनरल में प्रकाशित रिपोर्ट जिसका शीर्षक है 'स्कीवेड सेक्स रेशियो इन इंडिया' के अनुसार भारत के डॉक्टर अपने परिवार में बेटा पाने के लिये उन सारी हदों से गुजर जाते हैं, जो गैर कानूनी हैं। तमाम डॉक्टर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पहले से पता कर लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत के 946 डॉक्टरों के परिवारों का सर्वे किया गया, जिनमें 1624 बच्चे हैं। उन परिवारों में लड़का-लड़की का अनुपात 907 पाया गया यानी 1000 लड़कों के बीच 907 लड़किया। जबकि राष्ट्रीय औसत 914 है। वहीं जिन परिवारों में सिर्फ एक बच्चा है, उनमें अनुपात 900 है। यानी और भी कम।
कुल मिलाकर देखा जाये तो यह रिपोर्ट स्पष्ट दर्शा रही है कि देश के तमाम डॉक्टर गर्भ के अंदर पल रहे बच्चे का लिंग पता लगाने की प्रकिया से भले ही पैसा कमाना बंद कर रहे हों, लेकिन खुद के परिवार को इस तकनीक का लाभ जरूर पहुंचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications