अरुण जेटली की फोन निगरानी पर भाजपा का कड़ा तेवर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, जिस तरीके से कॉल डिटेल इकट्ठा किया गया, उससे मामला गंभीर हो गया है। इस काम के पीछे जो भी व्यक्ति संलिप्त हो उसे दंडित किया जाना चाहिए। जेटली की कॉल डिटेल तक पहुंचने की कोशिश दिल्ली पुलिस के एक 23 वर्षीय सिपाही अरविंद डबास ने की थी। दरअसल, वह जेटली और उत्तराखंड के एक नेता के बीच संपर्क को जांचना चाहता था। उत्तराखंड के इस नेता ने उत्तराखंड में एक प्रॉपर्टी डील का मामला जेटली के मार्फत सुलझाने का आश्वासन दिया था।
डबास को शुक्रवार को जेटली के फोन डिटेल तक पहुंचने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। डबास अपने दो साथियों के साथ उत्तराखंड में रीयल स्टेट का धंधा करता है। ऐसे ही एक धंधे में उसका पैसा फंसा हुआ था। उत्तराखंड के एक नेता ने जेटली से अपने परिचय का हवाला देते हुए पैसा निकलवाने का भरोसा दिलाया था। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications