VIP स्नान ने आजम नाराज, पीएम को लिखा पत्र

azam khan
इलाहाबाद। कुंभ मेले के तीसरे शाही स्नान के दौरान लखनऊ के डीआईजी के वीआईपी स्नान के मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है। डीआईजी के खिलाफ नाराजगी दिखाते हुए मेला प्रभारी आजम खान इसपर कड़ी नाराजगी दिखाते हुए इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से की है। दरअसल वसंत पंचमी के दिन शाही स्नान के दौरान लखनऊ के डीआईजी नवनीत सिकेरा अपनी गाड़ी और लाव-लश्कर के साथ कुंभ में स्नान के लिए पहुंच गए थे।

डीआईजी के इस कदम के बाद प्रदेश सरकार ने इसे उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करार देते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और आगे से शाही स्नान या अन्य विशेष मौकों पर वीआईपी के आगमन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। आजम खान ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह तत्काल इस संबंध में संदेश जारी कर मेला परिसर में वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील करें। उन्होंने प्रधानमंत्री से कुंभ मेला परिसर व स्नान स्थलों पर प्रदेश सरकार को सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र आजम खान ने कहा है कि हाईकोर्ट का आदेश है कि शाही स्नान के दिन या विशेष मौकों पर कोई वीआईपी नहीं जाएगा और न ही उनके वाहन जाएंगे। बावजूद इसके डीआईजी वीआईपी स्नान के लिए कुंभ घाट पर पहुंच गए थे। आजम खां ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यदि अधिकारी अपने रुतबे और पद का दुरुपयोग करेगा तो मेला में प्रबंधन संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ में लाखों-लाख लोग आते है ऐसे में अगर नियमों और कायदों का सख्ती से पालन नहीं किया जाएगा तो हादसे हो सकते है। गौरतलब हो कि हाल ही में कुंभ मेले के दौरान इलाहाबद स्टेशन पर भगदड़ मचने से 36 लोगों की जान चलसी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+