यूपी के मनमौजी अधिकारी कुंभ में कर रहे हैं VIP स्नान

यूपी में अधिकारी अपनी शान के लिए कोर्ट के नियमों की धज्जियां तक उड़ाते से गुरेज नहीं करते। प्रशासन से जुड़े लोगों को हाईकोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं है। आज के शाही स्नान के दौरान लखनऊ के डीआईजी नववीत सिकेरा अपने लाव-लश्कर के साथ स्नान के लिए गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने कोर्ट के उस आदेश को भी नहीं माना जिसमें कहा गया है कि आम जनता की कीमत पर वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं दी जा सकती। कोई भी शख्स गाड़ी लेकर मेला में नहीं आ सकता। दरअसल भीड़ में गाड़ी आने से भगदड़ मचने की संभावना बनी होती है। इसलिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी किया था। लेकिन यूपी के अधिकारियों को इस आदेश से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
जब डीआईजी साहब से इस आदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कुंभ के प्रशासनिक अधिकारियों को ही नियमों और आदेशों की जानकारी न हो तो भगदड़ जैसे हादसे होते रहेंगे। लेकिन सूबे के मुखिया को अभी भी यही लगा है कि उनके अधिकारी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभा रहे है। यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री और कुंभ मेला प्रभारी मंत्री आजम खान ने कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वीआईपी स्नान कैसे कराए जा रहे हैं? इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications