मुफ्ती ने भारत को बताया 'बनाना रिपब्लिक' देश

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला पहले ही केन्द्र सरकार से इस बात की नाराजगी का इजहार कर चुके है और अब जम्मू-कश्मीर के मुख्य विपक्षी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया है। मुफ्ती ने भारत को 'बनाना रिपब्लिक' बताया है। बनाना रिपब्लिक तात्पर हा ऐसा देश जो व्यवस्थित ना हो। पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मुहम्मद सईद ने सोमवार को जारी बयान में केंद्र सरकार पर संकीर्ण मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अफजल को फांसी अपने निजी फायदे के लिए दिया है।
मुफ्ती ने अफजल के प्रति समर्थन दिखाते हुए केन्द्र सरकार की तीखी आलोचना की। मुफ्ती ने कहा कि केन्द्र सरकार के राजनीति से प्रेरित होकर संसद हमले के आरोपी अफजल को फांसी दी है। पीडीपी संरक्षक मुफ्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अफजल को मौत देने से पहले उसके परिवार को खबर तक नहीं दी और परिवार वालों को उससे अंतिम मुलाकात तक नहीं करने दिया गया है। मौत के बाद भी सरकार ने उसके शव को परिवार को सौंपने के बजाय उसे वहीं दफना दिया। केन्द्र सरकार की इस सोच ने गांधी के इस देश के औहदा को घटाकर उसे बनाना रिपब्लिक बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications