नरेन्‍द्र मोदी के सामने अभी बच्‍चे हैं राहुल गांधी: कल्‍याण सिंह

Rahul Gandhi
लखनऊ। यूपी के पूर्व प्रधानमंत्री कल्‍याण सिंह ने कांग्रेस में नंबर 2 और प्रधानमंत्री पद के लिये राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाये जाने की बात पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। कल्‍याण सिंह ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी के सामने राहुल गांधी नौसिखिए हैं। श्री सिंह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी आज देश के लोगों की जरूरत बन चुके हैं। लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्‍यम से कल्‍याण सिंह ने कहा कि देश का हर एक बच्‍चा नरेन्‍द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री की सीट पर देखना चाहता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कल्‍याण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास राहुल गांधी के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है जबकि मोदी के सामने राहुल बच्‍चे हैं।

नरेन्‍द्र मोदी की तारीफ करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह ने कहा कि मोदी एक कुशल प्रशासक और विकास पुरुष हैं। कल्‍याण सिंह ने गुजरात के शासन की तारीफ की और प्रधानमंत्री पद के लिये भाजपा से दावेदारी की का फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया। पार्टी के चुनावी एजेंडे के बारे में कल्‍याण सिंह ने कहा कि वक्त ने भाजपा और उन्हें दिखा दिया कि दोनों को अलग नहीं रहना चाहिए। दोनों एक दूसरे की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का एजेंडा है और बहुमत मिलने पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस और सपा पर मुसलिम तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। कल्‍याण सिंह ने अफजल गुरू के फांसी की सजा की प्रशंसा की मगर इसमें 11 साल की देरी से कांग्रेस के निर्णय पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा तीन दिन के बंद और अफजल की फांसी पर शोक जताने वालों को देशद्रोही करार दिया। वह रविवार को अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन में शिरकत करने बुलंदशहर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+