अफजल का सामान उसके परिवार को सौंपा जायेगा

अफजल के सामान में उसका चश्मा, किताबें और एक रेडियो है। इसके साथ ही अफजल की मौत के बाद उसके परिवार वालों को उसके अंतिम संस्कार की औपचारिक इजाजत देने पर भी फैसला होगा। अफजल के परिवार वालों ने तिहाड़ जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर इसकी अनुमति मांगी थी। जेल प्रशासन ने इस चिट्ठी को गृह मंत्रालय भेज दिया था। इस पर भी आज ही फैसला होना है।
अफजल भारत के संसद भवन पर किये गये हमले का आरोपी था। उसकी दया याचिका 6 फरवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद 9 फरवरी को सुबह आठ बजे उसे गुपचुप तरीके से फांसी दे दी गई।
अफजल को फांसी दिये जाने के बाद एहतियात के तौर पर कश्मीर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया था, किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए केबिल टीवी को भी बंद कर दिया गया था। अफजल को फांसी दिये जाने के बाद कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में तनाव फैलने की खबरें आयी थी। जिस पर प्रशासन की मुस्तैदी के कारण समय रहते काबू पा लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications