अपनी मुहब्बत संग मनाइये 'टेडी बियर डे'
आज प्यार के इस सफ्ताह यानी कि वैलेंनटाइन वीक का चौथा दिन है। 'रोज डे', 'प्रपोज डे' , 'चॉकलेट डे' के बाद अब बारी आती है 'टेडी बियर डे ' की। अक्सर टेडी बियर से बच्चों को खेलते देखा जाता है। आप सोच रहे होंगे कि प्यार का टेडी बियर से क्या लेना-देना तो लेना-देना है जनाब बहुत गहरा लेना-देना है।
टेडी बियर एक तो बहुत साफ्ट होता है जिसे अगर आप अपनी महबूबा, प्रेमिका या पत्नी को गिफ्ट करते हैं तो इससे पहला संदेश तो यह जाता है कि आपकी भावनाएं टेडी बियर की तरह ही बहुत कोमल है।
दूसरा टेडी बियर देखने में बहुत क्यूट होते है जो यह साबित करता है कि आपकी नजर में आपका प्यार भी बहुत क्यूट है। आपके इस प्यारे गिफ्ट को देखकर आपकी दोस्त, प्रेमिका या पत्नी हर पल मुस्कुरायेगी जो कि आप की इच्छा है कि वो हमेशा खुश रहे। आप नहीं होगे तो भी उसके कमरे में सजा हुआ टेडी बियर हर पल आपकी याद उसे दिलाता रहेगा।
यही नहीं तन्हाई और आप की अनुपस्थिति में वो उससे आपकी वो बातें भी करेंगी जो वो शायद आपसे भी नहीं कह पाती है। यही नहीं टेडी बियर को वो गले भी लगा सकती है या फिर किस भी कर सकती है जिसके लिए आप हमेशा तरसते हैं। इसलिए प्यार का चौथा दिन 'टेडी बियर डे' के नाम से जाना जाता है।तो दोस्तो एहसास हो गया होगा आपको कि टेडी बियर कितनी प्यारी और काम की चीज है। यूं तो प्यार को शब्दों औऱ तोहफों की जरूरत नहीं होती है लेकिन कभी-कभी प्यार को जताने की जरूरत होती है।
इसलिए अगर आप भी अपने प्यार को पूरी जिंदगी अपने पास खुश देखना चाहते हैं तो आज ही बाजार जाकर प्यारा सा टेडी बियर खरीद कर अपने प्यार को गिफ्ट कीजिये। फिर देखिये आपकी मुहब्बत कैसे गोंद की तरह आपसे ही चिपक कर रह जाती है। हैप्पी टेडी बियर डे।...













Click it and Unblock the Notifications