चॉकलेट डे: चलिए कुछ मीठा हो जाये...
आज प्यार के इस सफ्ताह यानी कि वैलेंनटाइन वीक का तीसरा दिन है। के बाद अब बारी आती है चॉकलेट डे की। चॉकलेट जो हर उम्र की पसंद होती है। खासकर महिलाओं और लड़कियों की फेवरट चॉकलेट से आप आसानी से उनको अपना बना सकते हैं। कभी आपने सोचा है कि प्यार के तीसरे दिन को 'चॉकलेट डे' के रूप में क्यों मनाते हैं? शायद नहीं।
तो चलिए हम बताते हैं। हर दिन की कुछ खासियत होती है। चॉकलेट का मतलब मिठास से होता है, रिश्तों की मधुरता से होता है। जो किसी भी रिश्ते की दरकार होती है।
हर रिश्ता प्रेम की मिठास खोजता है अब वो रिश्ता चाहे प्रेमी-प्रेमिका का हो, पति-पत्नी का हो या फिर दोस्ती का। इसलिए लोगों ने चॉकलेट डे को इजाद किया ताकि इसी बहाने लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो और समझ में आये कि बिना मिठास के रिश्ते की उम्र लंबी नहीं होती।
वैसे यहां हम आपको एक और खास बात बताते चले कि कनाडा के एक सर्वे के मुताबिक महिलाओं को फूल,शराब और शारीरिक संबंध से ज्यादा चॉकलेट पसंद है। यह सर्वे 13 देशों में कराया गया था। जिसमें 69.1 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनकी पहली पसंद चॉकलेट है।
इस सर्वे में 3,500 महिलाओं ने हिस्सा लिया और इनके सामने चाकलेट के अलावा फूल, शापिंग, शराब और पुरूषों के साथ संबंध , को विकल्प के रूप में रखे गए थे, जिसमें चॉकलेट पर सबसे ज्यादा क्लिक पड़े। इस सर्वे में 42 फीसदी महिलाओं ने कहा उन्हे पुरूषों के संबंध बनाने से ज्यादा आनंद चाकलेट से मिलता है। चॉकलेट के बिना वो जी नहीं सकती हैं।अब तो आपके सामने स्थिति एकदम से स्पष्ट हो गयी है कि चॉकलेट किसी भी महिला की कमजोरी होती है।
इसलिए दोस्तों देर किस बात की है,आप भी अपने करीबी के लिए बढ़िया सी एक चॉकलेट या फिर उसकी पंसद से आप वाकिफ है तो वो चॉकलेट लेकर उसके पास जाइये औऱ उसे देकर आईलवयू बोलिये। यकीन मानिये आपके जीवन में प्यार की ऐसा बरसात होगी जिसमें आप हमेशा भीगना चाहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications