मौनी अमावस्या पर दो करोड़ लोगों ने लगाई महाकुंभ में डुबकी
इलाहाबाद। आस्था के मेले संगमनगरी में आज मौनी अमावस्या का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शाही स्नान में भाग लेने के लिए इस समय करोड़ो लोग इलाहाबाद पहुंचे हुए हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक सुबह आठ बजे तक करीब दो करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।
अनुमान के मुताबिक आज करीब तीन करोड़ लोग शाही स्नान करेंगे। आज के दिन लोग मौन रहकर संगम में डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि मौन रहकर इंसान सीधे तौर पर भगवान से साक्षात्कार करता है जिससे वो सीधे तौर भगवान से अपने किये की माफी मान सकता है।
कहा जाता है जब राक्षसों औऱ देवताओं के बीच में समुद्र मंथन हुआ था जिससे जो अमृत मिला था उसकी कुछ बुंदे संगम में गिर गयी थीं इसलिए लोग माघ मास में यहां डुबकी लगाने आते हैं।
उम्मीद है कि दिन के बारह बजे के बाद शाही स्नान में कमी आयेगी क्योंकि तब तक सभी साधुओं की मंडली स्नान कर चुकी होगी। वैसे भी जो खबरें प्राप्त हो रही है उनके मुताबिक इस समय गृहस्थ साधुगण स्नान कर रहे हैं। शाही स्नान के बाद भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है और दान-पुण्य किया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications