अफजल गुरु को फांसी के बाद सरहद पर एलर्ट

जी हां अफजल गुरु की फांसी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती कश्मीर घाटी से जुड़ी सीमा पर सुरक्षा है। अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के बाद एलओसी पर पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर की ओर से घुसपैठ या आतंकी हमले की आशंका बढ़ गई है।
इस खबर के सामने आते ही जम्मू-कश्मीर केबल टीवी, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। साथ ही अलगाव वादी नेता मीर वाइज उमर और सईद अली गिलानी ने हड़ताल और विरोध करने की बात कही तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया। श्रीनगर में कड़ा कर्फ्यू लगा दिया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय ने सभी इम्तहान स्थगित कर दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications