अफजल के परिजनों ने की शव की मांग, राष्ट्रपति को भेजा एप्लीकेशन

afzal guru
नयी दिल्ली। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को दिए जाने के बाद जहां देश के कई हिस्सों में जश्न मनाए जाने की खबर है तो वहीं जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आंतकी अफजल गुरु के परिजनों ने प्रेजिडेंट और गृह मंत्री से उसकी लाश की मांग की है। लाश की मांग कर रहे परिजनों का कहना है कि वे उसको गांव में ही दफनाना चाहते हैं। खबर के मुताबिक अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में इस्लामी रीति-रिवाज के मुताबिक दफनाया जा चुका है।

एक प्रतिष्ठित अखबार के मुताबिक अफजल के भाई मोहम्मद यासीन गुरु ने कहा कि गोपनीय तरीके से उनके भाई को फांसी दिया जाना गलत है। उसके भाई ने दावा करते हुए बताया है कि अफजल की फांसी के बारे में परिवार को सूचना नहीं दी गई। उसने कहा कि अपने भाई की मौत पर उन्हें मातम मनाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूरे गांव में पुलिस की तैनाती कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है।संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल के रिश्तेदारों ने देश के ऱाष्ट्रपति प्रणब मुख्रजी और गृह मंत्री से अफजल के शव को सौंपने की मांग की है। वो चाहते है कि अफजल को उसके गृह नगर में दफनाया जाए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+