महिलाओं के लिए दिल्ली से ज्यादा सुरक्षित जम्मू: उमर

वही रॉक बैंड मामले पर बोलते हुए उमर अब्दुला ने कहा है बैंड की लड़कियों को धमकी देने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी कि दोबारा कोई भी उनके राज्य में लड़कियों को डराने-धमकाने की हिम्मत नहीं कर सकेगा। अपने पिता फारुख अबदुल्ला के साथ अजमेर शरीफ के दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे जम्मू-कश्मीर की सीएम उमर अब्दुला ने ये बात कही।
सीएम उमर ने रॉक बैंड की लड़कियों को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनेकी बात तो कही लेकिन लड़कियों के खिलाफ फतवा जारी करने वाले मुफ्ती का बचाव करते नजर आए। उनका बचाव करते हुए उमर अब्दुला ने कहा कि मुफ्ती ने केवल बैंड को गैर इस्लामिक बताते हुए कहा था कि ये गलत है लेकिन उन्होंने कभी भी लड़कियों को धमकी नहीं दी और ना ही उनके खिलाफ कोई फतवा जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications