गायक मीका मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 12 हजार डॉलर बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीका 2 दिनों के परफॉर्मेंस के लिये बैंकॉक गये थे। आज वो वापस देश लौटे। शाम के करीब 7 बजे वो जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे जहां तलाशी के बाद मीका को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया गया। मीका के पास से लगभग 3 लाख रुपये और 12 अमरिकी डॉलर बरामद किये गये।
मालूम हो कि कस्टम एक्ट के मुताबिक 5 हजार यूएस डॉलर और साढ़े सात हजार रुपये से ज्यादा साथ लेकर कोई भी सफर नहीं कर सकते। कस्मट एक्ट की धारा 104 के तहत मीका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस एक्ट में जमानत जल्द मिल जाती है। फिलहाल उसने मुंबई एयरपोर्ट पर पूछताछ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications