डीएम की खूबसूरती पर फिसल गए मंत्री साहब...

raja ram pandey
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के मंत्री आजकल अपने कामों के बजाय अपने बयानों के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं। पहले आजम खान ने अधिकारियों पर डंडे चलाने की बात की तो अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राजा राम पांडेय डीएम की खुबसूरती पर फिसलते नजर आए। मामला सुल्तानपुर का है। दरअसल सपा सरकार के मंत्री राजा राम पांडेय कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी कॉलेज में बेरोजगारों को चेक बांटने आए थे। लेकिन चेक बांटते-बांटते वो जिले के डीएम की खुबसूरती के इस कदर कायल हुए कि उनकी तारिफ में कसीदें पढ़ने लगे।

जिले की जिलाधिकारी के खुबसूरती पर फिदा मंत्री साहब ने डीएम धनलक्ष्मी की सुन्दरा की प्रशंसा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भरे सम्मेलन में डीएम की तारिफों के पुल बांधने शुरु किए। एक प्रतिष्ठित अखबार की खबर के मुताबिक मंत्रीजी जिले के दो पूर्वत्ती महिला जिलादिकारियों की तारिफ करते हुए कहा कि यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस जिले के लिए काम करने में मुझे खुशी मिलती है क्योंकि मुझे यहां की खुबसूरत डीएम के साथ काम करनेका मौका मिलता है। उन्होंने तो ये तक कह जाला कि आज से पहले उन्होंने इससे खुबसूरत महिला देखी ही नहीं है।

समारोह के दौरान पांडेय ने कहा कि सुल्तानपूर की पूर्व डीएम को जब उन्होंने तो उन्हें लगा की वो सबसे खुबसूरत महिला है लेकिन जब जिले की वर्तमान जिलाधिकारी को देखा तो उन्हें पता चला कि वो तो और भी खुबसूरत है। बाद में डीएम धनलक्ष्मी के कामों की तारिप करते हुए मंत्रीजी ने कहा कि वो ना केवल खुबसूरत है बल्कि कुशल प्रशासक भी है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रीजी की निगाह महिला डीएम पर ही टिकी रही। वहीं डीएम साहिबा मंत्रीजी के इस करतूत से काफी असहज नजर आ रही थी। गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री राजा राम पांडेय पर रिश्वत लेकर पद बहाली करनेका आरोप लग चुका है। उनके ही अधिकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी शिकायत कर चुके है। अखिलेश यादव के मंत्रियों की ये करतूत भले ही उन्हें शर्मिदा कर रही हो लेकिन बार-बार इस तरह के बयान देने मंत्री अपने बयान पर कोई हैरानी नहीं दिखा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+