फिर विवादों में आसाराम, अब भक्त के सिर पर मारी लात

asaram bapu
भोपाल। दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को दोषी ठहराने और फिर आलोचकों की तुलना कुत्ते से करने वाले आसाराम बापू एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ गए है। इस पर उनपर अपने ही भक्त को लात मारने का आरोप लगा है। मध्य प्रदेश के विदिशा में संत आसाराम बापू ने कार्यक्रम के दौरान अपने ही भक्त को लात मार कर अपने से दूर कि दिया।

संत के भक्त अमान सिंह दांगी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बापू का सत्संग खत्म होने के बाद वह बापू के पैर छूने और आर्शीवाद लेने के लिए उनके पास गया। जैसे ही उसने आसाराम के पैर छूने की कोशिश की तो आसाराम ने उन्हें आर्शीवाद देने के बजाय इसके सिर पर लात मारकर अपने से दूर कर दिया। 75 साल के इस भक्त पर बल प्रयोग करने की घटना के बाद लोग आसाराम बापू की आलोचना कर रहे है। बापू के भक्त अमान सिंह दांगी भी उनकी इस हरकत से हैरान है। लोगों को अपनी आपबीती सुनाते हुए उसने बताया कि वो कई सालों से बापू का भक्त है और उनके प्रवचन सुनता है। उसने बताया कि उसे समझ में नहीं आ रहा है कि बापू ने उसके सिर पर लात क्यों मारी, लेकिन आसाराम बापू की इस हरकत के बाद अमान सिंह के मन में आत्मग्लानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि वो ,संत की हरकत से इतना दुखी हूं कि ठीक से सो भी नहीं पा रहे है। इसी कार्यक्रम के दौरान संत आसाराम बापू ने भक्तों को संबोधित करते हुए यमदूत के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया था। ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार आसाराम अपने इस स्वभाव के कारण लोगों की आलोचनाओं की वजह बन चुके है। बात-बात पर अपना आपा खोने वाले आसाराम ने कुछ महीनों पहले गाजियाबाद में भी एक पत्रकार के सवाल पूछने पर उसे घूंसा रसीद कर दिया था। संत का ये गुस्सा कई बार लोगों के सामने आ चुका है बावजूद लोगों के मन में उनके प्रति अंधी आस्था बनी हुई है। लोगों की इसी आस्था का फायदा उठाकर आसाराम बापू बार-बार इस तरह की हरकतें करते रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+