बच्चों से जुड़ी अश्लीलता फैलाने वाली 90 वेबसाइट बंद

रूस में चल रहे अंतराष्ट्रीय इंटरनेट सुरक्षा सम्मेलन में, रूसी आंतरिक मंत्रालय के इंटरपोल नेशनल सेंट्रल ब्यूरो की प्रवक्ता, तात्याना शिशोवा ने कहा, "हमने रूस में 90 से अधिक वेबसाइटों को गैरकानूनी सामग्री परोसने की वजह से बंद कर दिया है। यह ऐसी वेबसाइटें थीं, जिनमें बाल अश्लीलता से जुड़ी सामग्री होने के पुख्ता तथ्य मिले थे।"
रूस सरकार का यह अभियान पिछले चार सालों से चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार यहां बाल अश्लील सामग्री में चार गुनी वृद्धि हुई है। रूस के मानवाधिकार अधिकारियों का दावा है कि बाल अश्लीलता से जुड़ी वेबसाइटों के विकास के मामले में रूस का दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा स्थान है। पिछले साल इसी तरह की 550 वेबसाइटों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे।
मंत्रालय ने 50 देशों में इंटरनेट पर बाल अश्लीलता के खिलाफ एक विस्तृत कार्यक्रम शुरू किया, नाम 'वीड' है। इसके अंतर्गत बाल अश्लीलता से जुड़ी सामग्री, उग्रपंथी तत्वों से जुड़ी सामग्री, नशे से संबंधित सामग्री और ऐसी सामग्री प्रकाशित हुई जिनका प्रकाशन गैरकानूनी है।












Click it and Unblock the Notifications