महाकुंभ में विहिप लेगी राम मंदिर बनाने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी की मानें तो वो यहां पर नरेंद्र मोदी के नाम पर साधु-संतों की की राय लेगी, जबकि परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की मानें, तो आज यहां हजारों हिन्दू राम मंदिर बनाने का संकल्प लेंगे। ये संकल्प होगा अयोध्या में राम मंदिर बनाने का। यह बात सिंघल ने खुद मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवादित स्थल पर कोर्ट का फैसला आ चुका है। लेकिन ये राजनीतिक पार्टियां अपने राजनीतिक लाभ के लिये हमें रोक रही हैं।
सिंघल ने आगे कहा, "एक और बड़ा आंदोलन जल्द ही होने वाला है, जो सीधे अयोध्या में जाकर खत्म होगा। आज सम्मेलन में हम राम मंदिर पर ही चर्चा करेंगे।"
इस मौके पर जब नरेंद्र मोदी की पीएम पद की दावेदारी से जुड़े सवाल पूछे तो जवाब मिला कि ऐसा कुछ नहीं है। इस सम्मेलन में मोदी पर कोई चर्चा नहीं होगी। यह भाजपा का आंतरिक मामला है और हम कभी उनके राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देते।












Click it and Unblock the Notifications