महाकुंभ के महामंथन में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

BJP president Rajnath Singh
इलाहाबाद। बीजपा के नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष राजनात सिंह आज महाकुंभ में पहुंचने वाले है। वो यहां आज कुंब स्नान करेंगे और साथ ही विश्व हिन्दु परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल होंगे। इस मार्गदर्शक बैठक में वीएचपी नेता अशोक सिंघल और प्रवीण तोगड़िया के साथ-साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक वीएचपी की इस मार्गदर्शक मंडल बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का शामिल होना उनके हिंदुत्व के एजेंडे पर लौटने का संकेत है। इस बैठक में गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने तय कार्यक्रम को बदलकर कुंभ की जगह दिल्ली का रास्ता चुन लिया। दरअसल बीजेपी के पीएम पद के सबसे तगड़े उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी अपनी छवि कट्टर हिन्दुतवादी नेता से हटाकर युवाओं के हितैसी के तौर पर बनाना चाहते है।

संगम स्थल पर होने वाले हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में करीब 275 संत और कार्यकर्ता हिस्सा लेने वाले है। खबर के मुताबिक इस बैठक में 7 फरवरी को होने वाले संत सम्मलेन के लिए प्रस्ताव तय किये जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी पार्टी प्रजिटेंड कुंभ नगरी पहुंचने के बाद गंगा स्नान करेंगे और इसके बाद संत समाज के लोगों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लेंगे। खबर ये भी है कि वीएचपी के मार्गदर्शक मंडल की बैठक से पहले राजनाथ वीएचपी कैम्प पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसपर कल संत सम्मेलन के दौरान चर्चा की जाएंगी।

इससे पहले वीएचचपी नेता अशोक सिंगल ने कहा था कि अगर बीजेपी को सत्ता हासिल करनी है तो उसे लोकसभा चुनाव में कम से कम 300 सीटें हासिल करनी होगी और इसके लिए उसे राम नाम का जाप करना ही होगा। इस बैठक में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से एक बात तो साफ है कि इस बैठक का जितना सरोकार संत समाज और बीएचपी के लोगों से है उतवा ही सरोकार देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी से भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+