नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की दावेदारी के सवाल को टाला

नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होने पर उन सवालों को टाल दिया, जिसमें पीएम पद की दावेदारी के बारे में पूछा गया। मोदी ने सिर्फ इतना कहा कि आज उन्‍होंने एक मांगपत्र प्रधानमंत्री को सौंपा, जिसमें उन्‍होंने गुजरात के अधिकारों से जुड़ी मांगें रखीं।

मोदी से मीडिया ने पूछा कि पीएम पद की दावेदारी आप स्‍वीकार करेंगे या नहीं? मोदी ने कहा, "मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई धन्‍यवाद।" यह कहकर मोदी चले गये। इससे पहले उन्‍होंने मीडिया पीएम मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि आज गुजरात की जनता के अधिकारों से जुड़ी मांगों को रखते हुए आज पीएम को एक मांगपत्र सौंपा है।

Narendra Modi

मांगपत्र में- नर्मादा नदी में पानी छोड़ने, रसोई गैस और पेट्रोल के दामों और विकास के कई अन्‍य मुद्दों को मोदी ने रखा। उन्‍होंने यह भी बताया कि देश भर में रसोई गैस के दाम अलग हैं, और गुजरात में अलग। यह बात बिलकुल अस्‍वीकृत है।

तोगड़िया भी नहीं बोले मोदी पर

उधर महाकुंभ में इलाहाबाद पहुंचे विश्‍व हिन्‍दू परिषद के प्रवीण तोगड़िया ने भी मोदी पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि पीएम पद के उम्‍मीदवार से उन्‍हें कोई मतलब नहीं। यह काम भारतीय जनता पार्टी का है। यहां चल रहे समारोह में हम उनका स्‍वागत करेंगे जो हिन्‍दू हैं। फिर वो चाहे किसी भी पार्टी का हो।

अशोक सिंघल ने भी पल्‍ला झाड़ा

विहिप के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अशोक सिंघल से जब नरेंद्र मोदी की पीएम पद की दावेदारी पर सवाल किये गये, तो उन्‍होंने भी कह दिया कि हमें इससे कोई मतलब नहीं। हमने आज तक भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों पर कोई चर्चा नहीं की।

आज जायेंगे श्रीराम कॉलेज

गुजरात के मुख्यमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एक व्याख्यान भी देने वाले हैं। कुछ लोगों ने हालांकि इसका विरोध किया। छात्रों से नॉर्थ कैम्पस में एकत्र होने की अपील करते हुए जारी एक एसएमएस में कहा गया है, "हमारे अकादमिक परिसर में गुजरात दंगे के मास्टरमाइंड को वैधता प्रदान न करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+