अशोक सिंघल ने की जवाहर लाल नेहरू से नरेन्द्र मोदी की तुलना
इलाहाबाद। तमाम बैठकों और पार्टी मीटिंग्स में भले ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी पर फैसला नहीं हुआ मगर देश में जो हवा है उससे साफ है कि लोग मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। हर जगह 'वी वांट मोदी', 'वी वांट मोदी' के नारे गूंज रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल ने नरेन्द्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से कर इस मांग को और तेज हवा दे दी है। अशोक सिंघल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि आजादी के बाद जिस तरह जनता नेहरू को प्रधानमंत्री के लिये चाह रही थी उसी तरह आज जनता नरेन्द्र मोदी को चाह रही है।

उन्होंने कहा कि संत समाज के साथ बैठक में हम राम मंदिर आंदोलन के बारे में नए सिरे से चर्चा करेंगे। मालूम हो कि आज नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री से उनके आवास 7 रेस कोर्स पर मुलाकात की है। मुलाकात के बाद मोदी ने संवाददाताओं से कहा, मुलाकात अच्छी रही। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मैंने उन्हें सरदार सरोवर बांध से सम्बंधित मुद्दों पर ज्ञापन भी सौंपे। मोदी सुबह नई दिल्ली पहुंचे और करीब 10 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया।












Click it and Unblock the Notifications