विकास के लिये स्किल, स्पीड और स्केल की जरूरत: मोदी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गुजरात विजय के बाद मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्‍ली में पहली बार बोल रहे थे। श्रीराम कालेज ऑफ कॉमर्स के 5वें बिजनेस कंक्‍लेव में छात्रों को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मैं गांधी और सरदार पटेल की भूमि से आ रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि देश की आजादी को दो मुख्‍यधाराओं ने प्रभावित किया था। एक महात्‍मा गांधी के नेतृत्‍व में देश को आजादी दिलाने का प्रयास और दूसरा पटेल की नेतृत्‍व में आजादी दिलाने का प्रयास। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि देश को विकास के लिये स्किल, स्पीड और स्केल पर ध्यान देने की जरूरत है।

श्रीराम कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने सुराज की बात की। मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सुराज को अगर आपकी भाषा में कहा जाये तो वो होगा गुड गर्वनेंस। मोदी ने कहा कि आज देश निराशा में डूब गया है। उनहोंने कहा कि भारत को आजादी तो मिल गई मगर अभी तक उसे एक अच्छा शासक नहीं मिल पाया है। मोदी ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्‍टाचार से निराशा का माहौल है, लेकिन इस निराश के बीच भी विकास संभव है। मोदी ने कहा कि अगर संकल्‍प सही हो तो लक्ष्‍य को आसानी से पाया जा सकता है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज गुजरात के विकास की चर्चा पूरे दुनिया में हो रही है। गरीबी के मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि जबतक कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में विकास नहीं होगा तबतक गरीबी दूर नहीं होगी।

Narendra Modi
मोदी ने गुजरात को उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात की शिक्षा प्रणाली बेहतर हुई है। मोदी ने कहा कि भारत गरीब देश नहीं है। गुजरात भारत के अंदर है, अगर गुजरात विकास कर सकता है तो पूरा देश का उसी तर्ज पर विकास हो सकता है।

मोदी ने कहा कि हमारा देश पहले स्‍नेक चार्मर था मगर अब माउस चार्मर में तब्‍दील हो चुका है। मोदी ने अपनी बात को साफ शब्‍दों में पेश करते हुए कहा कि आज हमारे देश के युवा कंप्‍यूटर के माउस से कमाल कर रहे हैं।

मालूम हो कि नरेन्‍द्र मोदी जैसे ही श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज के पहुंचे तो विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया। कार्यक्रम से ठीक पहले ही कॉलेज के बाहर छात्र संगठन आइसा ने लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। छात्र संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज के बाहर धारा 144 लगा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+