श्रीराम कॉलेज में मोदी का व्‍याख्‍यान शुरू

नयी दिल्ली। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज के बाहर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक नरेन्द्र मोदी आज एसआरसीसी के छात्रों संबोधित करने वाले है। लेकिन उनके कार्यक्रम से ठीक पहले ही कॉलेज के बाहर छात्र संगठन आइसा ने लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। छात्र संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज के बाहर धारा 144 लगा दी गई है।

 Gujrat Chief Minister Narendra Modi

नरेंद्र मोदी के कॉलेज क्रायक्रम में शामिल होने के बाद आइसा के छात्रों ने इनका विरोध शुरू कर दिया है। छात्र संगठन के लोग मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मोदी के विरोध में छात्र संगठन आइसा के छात्र कॉलेज के बाहर जमा हो गए हैं। यहां छात्रों ने का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू कर रही है और इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। मोदी के आने का विरोध का अंदेशा पहले से ही जताया जा रहा था।

मोदी का व्‍याख्‍यान

मोदी ने कहा कि हमारे लिये सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि अम अवसर का इस्‍तेमाल कैसे करते हैं। हमारे देश में 65 प्रतिशत जनसंख्‍या जवान है। यूरोप बूढ़ा हो चुका है, चीन बूढ़ा हो चुका है। लेकिन दुर्भाग्‍य यह है कि इतनी बडे अवसर को हम उपयोग में नहीं ला पा रहे हैं।

दूसरा चेलेंज यह कि हमारा देश गरीब नहीं है। हमारे पास अपार भूसंपदा है, इतने नेचुरल रिसोर्सेस हैं। लेकिन उसका इस्‍तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसलिये हम अवसर को खोते चले जा रहे हैं। हम सिंगल पिलर पर विकास के मॉडल को खड़ा नहीं करना चाहते। हमने इसे तीन भागों में बांटा है। हमारी कोशिश यही है, कि हमारे तीनो क्षेत्रों का विकास एक समान हो। इसके कारण राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था कभी चरमरा न जाये। मैं गर्व से कहता हूं, हमारे देश का एग्रीकल्‍चर ग्रोथ 4 फीसदी का लक्ष्‍य होता है, लेकिन 2 से ढाई फीसदी पर रुक जाता है।

हमारे यहां तो कुछ भी नहीं है। रेगिस्‍तान है। इधर रेगिस्‍तान उधर पाकिस्‍तान। फिर भी हमने विकास दर 10 फीसदी रहती है। मेरा वाइब्रेंट सम्मिट सिर्फ 2 दिन होता है वो भी हर दो साल पर। लेकिन हर साल हम कृषि महोत्‍सव मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+