गरीबी से तंग पिता ने 80 हजार में बेच दिया बच्‍चा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक पिता द्वारा आर्थिक तंगी के कारण अपने तीन माह के मासूम बच्चे का सौदा 80 हजार रुपये में करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हालांकि पैसे लेने की बात स्वीकार की है, लेकिन उसने बच्चा बेचने से इंकार किया है। उसका कहना है कि उसने बच्चा अपने ही रिश्तेदारों को गोद दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के अशरफनगर में जनजातीय वर्ग से ताल्लुक रखने वाले चैन सिंह के चार बच्चे हैं। पत्नी का बीते दिनों निधन हो गया। बताया जाता है कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके कारण बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया। इससे निजात पाने के लिए उसने अपने सबसे छोटे तीन माह के बच्चे का सौदा करने का मन बना लिया।

Cash

आरोप है कि चैन सिंह ने महिलाओं से बच्चे के बदले 80 हजार रुपये लिए। मंगलवार को दोनों महिलाएं बच्चे को लेने गांव पहुंचीं तो हंगामा हो गया। गांव के लोग इस मामले को लेकर खालवा थाने जा पहुंचे। चैन सिंह ने माना कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए उसने बच्चा परिचितों को देने का फैसला किया। उसने यह भी माना कि महिलाओं ने उसे 80 हजार रुपये दिए हैं। लेकिन वह बच्चा बेचने की बात नहीं स्वीकार रहा। उसका कहना है कि उसने महिलाओं को बच्चा गोद दिया और महिलाएं उसकी रिश्तेदार ही हैं।

गांव वालों के हंगामे के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, क्योंकि उसकी सेहत ठीक नहीं है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+