ब्राजील अग्निकांड में मृतकों की संख्या 237 हुई

सचिवालय ने बताया कि रियो ग्रैंडे डू सुल की राजधानी पोटरे एलिजर के अस्पताल में शनिवार रात ब्रूनो की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने हाल ही में व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री हासिल की थी। अग्निकांड में घायल हुए 100 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 16 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
बीते 27 जनवरी को ब्राजील के एक नाइटक्लब में तड़के 2.30 बजे आग लग गई थी। दुर्घटना के शिकार हुए ज्यादातर लोग सांता मारिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे, जो क्लब में पार्टी कर रहे थे। कहा जा रहा है कि पिछले 50 सालों में यह देश का सबसे भीषण अग्निकांड था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications