महाकुम्भ 2013: शाही स्नान के लिये श्रद्धालुओं का जमावड़ा

संगम (इलाहाबाद)। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले- महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर होने वाले शाही स्नान के लिए मेले में श्रद्घालुओं, साधुओं और पर्यटकों की आवक बढ़ गई है। मंगलवार को मेले के 22वें दिन करीब छह लाख श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की सम्भावना है।

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम के सभी 19 घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है, जो देर शाम तक जारी रहेगा। सोमवार देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है, लेकिन इससे श्रद्घालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को छह लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की सम्भावना है। सोमवार को करीब पांच लाख श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई थी।

इस बीच राज्य सरकार ने आगामी स्नान पर्वो को भी सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समस्त राज्यों से कुम्भ मेले के मुख्य स्नान पर्वो पर अति विशिष्ट व्यक्तियों तथा फिल्म एवं अन्य क्षेत्रों की हस्तियों के सम्भावित आगमन को देखते हुए यह परामर्श दिया है कि वे मुख्य स्नान पर्वो से एक दिन पहले या एक दिन बाद का कार्यक्रम बनाएं, ताकि उनकी सुरक्षा एवं स्वागत सुनिश्चित की जा सके।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से बुधवार को संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाली धर्म संसद की तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसमें शामिल होने की अटकलों के कारण लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

बताया जाता है कि राम मंदिर आंदोलन में एक बार फिर से प्राण फूंकने के लिए महाकुम्भ में साधु, संतों और संघ परिवार का जमावड़ा हो रहा है। इस तरह की अटकलें भी हैं कि इस धर्म संसद से संत समाज नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने को लेकर अपनी मुहर लगा सकता है।

महाकुम्भ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 30 हजार पुलिसकर्मियों के साथ ही 4,500 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। मेले में पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+