सॉलिसिटर जनरल नरीमन का अपने पद से इस्तीफा

rf nariman
नयी दिल्ली। भारत के सॉलिसिटर जनरल आरएफ नरीमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरएफ नरीमन ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केन्द्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक सॉलिसिटर जनरल नरीमन ने कानून मंत्री अश्वनी कुमार से अपनी नाराजगी के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले यूपीए सरकार के पहले सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमणियम ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था।

माना जा रहा है कि कानून मंत्री और नरीमन के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद था जिसके बाद सरकार की तरङ से नरीमन को जो निर्देश मिल रहे थे उससे वो काफी नाराज थे । गौरतलब है कि जुलाई 2011 में सॉलिसिटर जनरल नरीमन ने अपना कार्यभार संभाला था। नरीमन को उस वक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था जब उनसे पहले के सॉलिसिटर गोपाल सुब्रह्मण्यम ने टूजी घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट में नरीमन के पेश होने का विरोध करते हुए अपना इस्तीफा दिया था।

गौरतलब है कि अटॉनी जनरल के बाद सॉलिसिटर जनरल ही सरकार को कानूनी सलाह देने का दूसरा सबसे बड़ा पद होता है । इसके अलावा सॉलिसिटर जनरल ही सुप्रीम कोर्ट में सरकार के प्रमुख वकील होते है। खबर ये भी है कि अपना त्यागपत्र देने के बाद आरएफ नरीमन मुंबई के लिए रवाना हो गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+