तमिल विश्वरूपम पर से प्रतिबंध हटा
चेन्नई। तमिलनाडु में जयाललिता सरकार ने आखिरकार कमल हासन की फिल्म विश्वरूपन के ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया। यह फैसला कुछ मुस्लिम संगठनों के सदस्यों और सरकारी मुलाजिमों के बीच एक बैठक के बाद हटाया गया। इससे पहले कमल हासन ने कुछ सीन हटाने के बाद सरकार को फिल्म की एक कॉपी सौंपी। यह प्रतिबंध धारा 144 के अंतर्गत लगाया गया था।
प्रतिबंध हटने के बाद राज्य के सभी 524 सिनेमाघरों में फिल्म सोमवार को रिलीज हो सकेगी। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने विशेष पावर का इस्तेमाल करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। अभी तक फिल्म के तमिलनाडु में नहीं रिलीज होने से कमल हासन को करीब 63 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। उनका अनुमान है कि अगर फिल्म तभी रिलीज हो गई होती तो यह घाटा नहीं होता। अब रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई तो करेगी लेकिन इस घाटे को पूरा करना मुश्किल होगा।

उधर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में फिल्म अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हो चुकी है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अगर हिन्दी की बात करें तो हिन्दी में विश्वरूपम ने रजिनीकांत की रोबोट का रिकॉर्ड पहले दिन ही तोड़ दिया। रोबोट ने पहले दिन 1.70 करोड़ रुपए कमाये थे, जबकि विश्वरूपम ने 1.85 करोड़ रुपए कमाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications