मरने से मैं नहीं डरता: बेनी प्रसाद वर्मा

इस बात से बेनी प्रसाद वर्मा इतने आहत हुए कि उन्होंने कहा कि उनकी आयु अब 72 साल की हो गई है और उन्हें अब मरने से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन अगर सरकार उनके साथ इस तरह का बर्ताव करती है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव पर बिना कोई टिका-टिप्पणी किए हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह खुराफाती है। अपना काम करने के बजाय वो अखिलेश के काम में टांग अड़ाते रहते है। उन्होंने मुलायम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा पर सपा सुप्रिमों के कहने पर हटाई गई होगी।
यूपी के प्रति अपने काम का बखान करते हुए इस्पात मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री योजनाओं के लिए दिल्ली के चक्कर लगाते रहते है जबकि उन्होंने बिना मांगे यूपी को दस हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं दी हैं। मुलायम और बेनी प्रसाद के बीच का मनमुटाव तो जगजाहिर है। दोनों नेता एकज-दूसरे पर तल्ख भाषाओं का इस्तेमाल करते रहते है।












Click it and Unblock the Notifications