ये सलमान रुश्‍दी नहीं बल्कि 'शैतान' रुश्‍दी हैं: सुल्‍तान अहमद

Salman Rushdie
कोलकाता। जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी की कोलकाता यात्रा पर रोक लगा दी गई है। अब यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है। आरोपों और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और इस दौर ने सलमान रुश्‍दी को अब 'शैतान' बना दिया है। सलमान रुश्‍दी ने ममता बनर्जी पर उन्‍हें कोलकाता नहीं आने देने का आरोप लगाया तो ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में हड़कंप मच गया। ममता के एक सांसद सुल्‍तान अहमद ने कहा कि सलमान रुश्दी को किसने कोलकाता पुस्तक मेले में जाने से रोका इसकी जानकारी उनको नहीं है, लेकिन अगर सरकार ने रोका है तो ये अच्छी बात है।

इस कदम के लिए सुल्तान अहमद ने सरकार और ममता बनर्जी को बधाई दी। अहमद ने कहा है कि सलमान रुश्‍दी ने देश को गंदी सहित्‍य के अलावा और दिया ही क्‍या है? अहमद ने सारी हदें पार करते हुए कहा कि वो सलमान रुश्‍दी नहीं बल्कि शैतान रुश्‍दी हैं। अहमद ने अभिव्‍यक्ति की आजादी पर कहा कि इसकी आड़ में कोई किसी का अपमान नहीं कर सकता। रुश्‍दी ने गंदा साहित्‍य दिया है।

मालूम हो कि सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस ने रुश्दी की कोलकाता यात्रा को रद्द् करवा दिया था, लेकिन माना ये जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कहने पर रुश्दी की कोलकाता यात्रा को रोका गया है। सलमान रुश्दी ने सोशल वेबसाइट ट्विटर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। रुश्दी ने अपने खिलाफ कोलकाता में भड़के गुस्से को ममता सरकार और पुलिस द्वारा प्रायोजित बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+