दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कोहराम, ट्रेनें और उड़ाने प्रभावित

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की मानें तो घने कोहरे के चलते 50 से ज्यादा ट्रेने देरी से चल रही हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें तो कोहरे की वजह से 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली से जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का भारी असर है। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय जाने वाली कई उड़ाने एक घंटे की देरी से भर रहे हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि कोहरा दोपहर तक रहेगा और इसके बाद छटना शुरु होगा। फिलहाल दिल्ली में कहीं भी जाम की खबर नहीं है। वहीं डीएनडी पर कोहरे के चलते 10 गाडियों के आपस में लड़ने की खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 3, 4 और 5 फरवरी को कोहरे के साथ ही साथ ठंड हवाएं भी चल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications