विवादों में आसाराम, शिष्य को जहर देकर मारवाने का आरोप

राहुल के करीबियों और परिजनों ने आसाराम बापू पर आरोप लगाया है कि राहुल को कुछ जहरीला घोल पिलाया जिससे राहुल की तबीयत अचानक बिगडऩे लगी और वह उल्टी करने लगा। इसके बाद राहुल को जबलपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसने पड़ोस में रहने वाले शुक्ला परिवार को फोन पर सूचना देकर पिता को अस्प्ताल भेजने को कहा था।
जानकारी के अनुसार जब घरवाले वहां पहुंचे तो राहुल बेहोश हालत में था और सुबह 4 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। अब सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों को राहुल बेहोश मिला और सुबह 4 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर ग्वारीघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि आसाराम बापू ने दिल्ली गैंगरेप को एक दुखद हादस बताया था। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में पीडि़त छात्रा और दुष्कर्मियों दोनों का दोष है।
आसाराम बापू ने कहा था कि जिस व्यक्ति को फांसी दी जाती है उसकी पत्नी, मां, बहन और बच्चे जीते जी मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सच यह भी है कि घटना के लिए वे शराबी पांच-छह लोग ही दोषी नहीं थे। ताली दोनों हाथों से बजती है। छात्रा अपने आप को बचाने के लिए किसी को भाई बना लेती, पैर पड़ती और बचने की कोशिश करती। आसाराम ने बलात्कारियों के लिये कड़े कानून का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सख्त कानून का दुरुपयोग भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications