मोदी कभी लोकपाल बिल नहीं ला सकते: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे का कहना है कि जब तक संसद में चरित्रवान लोग नहीं जायेंगे तब तक लोकपाल बिल नहीं आ सकता है। संसद में भ्रष्ट और गुंडे हैं, जनता का कोई सच्चा प्रतिनिधि नहीं है। इसलिए मैं देश की जनता को जगाने के लिए लोकसभा चुनाव तक देश भर में घूमता रहूंगा।
अन्ना ने बताया कि मुझे सोनिया गांधी ने पत्र लिखा कि वह संसद में लोकपाल बिल का प्रस्ताव रखेंगी, मैंने उनसे पूछा कि क्या आपने सीबीआई और सीवीसी को नियंत्रण मुक्ति का प्रावधान उसमें किया है तो पता चला कि ऐसा नहीं किया गया है। मतलब एक कमजोर लोकपाल बिल ही संसद में पारित होगा और ऐसा करके जनता को मूर्ख बनाया जायेगा।
अन्ना ने अभी हाल ही में पटना के गांधी मैदान से अपने जनजागरण के अभियान का प्रारम्भ किया है। उन्होने जनतंत्र मोर्चा का गठन किया, उनका कहना है कि यह मोर्चा कोई चुनावी पार्टी नहीं है। उनका कहना है कि हम देश के कोने कोने में जायेंगे और लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के लिए सही लोगों को चुनने के लिए कहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications